ALS एम्बुलेंस: सोनभद्र में आपातकालीन सेवाओं की नई पहचान, 24x7 मिल रही जीवनरक्षक सुविधा

 ALS एम्बुलेंस: सोनभद्र में आपातकालीन सेवाओं की नई पहचान, 24x7 मिल रही जीवनरक्षक सुविधा



सोनभद्र। जनपद में एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस सेवा मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। त्वरित और समयबद्ध सुविधा मिलने से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज का अवसर मिल रहा है।

इसी क्रम में वाहन संख्या UP32EG6360 के माध्यम से जिला अस्पताल सोनभद्र से एक गंभीर मरीज को उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। मरीज चंद्र कुमार (42 वर्ष) निवासी जरहा, सोनभद्र, ब्रेन हेमरेज से पीड़ित थे। चिकित्सकों द्वारा स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें आईएमएम, बीएचयू वाराणसी के लिए तत्काल रेफर किया गया।

समय पर ALS एम्बुलेंस उपलब्ध होने से मरीज को बिना किसी देरी के सुरक्षित तरीके से वाराणसी ले जाया गया, जिससे इलाज में काफी राहत मिली। इस प्रकार की 24x7 उपलब्ध जीवनरक्षक सेवा से जनपद के लोगों को आपातकालीन स्थिति में बड़ी सहायता मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ